देवास। शासन की आयुष्मान भारत निरामयम योजना नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से गरीब वर्ग के लोगों का निरूशुल्क उपचार हो रहा है। जिले के नागरिकगण भी इस योजना का लाभ लेकर स्वस्थ हो रहे हैं। इन्हीं हितग्राहियों में देवास जिले की सतवास तहसील के ग्राम बाल्या निवासी हैं। हितग्राही के भांजे सुरेश गुर्जर ने बताया कि उनकी मामीजी के पेट में गठान का निरूशुल्क ऑपरेशन हुआ।
हितग्राही के रिश्तेदार सुरेश गुर्जर ने बताया कि आयुष्मान निरामयम योजना गरीबों के लिए मददगार साबित हो रही है। वे बताते हैं कि इस योजना का लाभ उनकी मामीजी ने लिया। वे बताते हैं कि उनकी मामीजी के पेट में गठान थी, जिसके चलते बड़ा ऑपरेशन कराना अति आवश्यक था। उनके पास आयुष्मान निरामयम योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बना हुआ था, जिससे उनका अस्पताल में निरूशुल्क उपचार हुआ और उनका एक भी पैसा नहीं खर्च नहीं हुआ। वे कहते हैं कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांशी योजना से संभव हो पाया है। वे सभी से आग्रह कर रहे हैं कि वे भी आयुष्मान कार्ड बनवाए। साथ ही वे महत्ती योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।
आयुष्मान भारत निरामयम योजना में प्रति वर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त मिलता है। आयुष्मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का उद्देश्य गरीब एवं असहाय परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्ध कराना है। शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क उपचार के साथ-साथ आयुष्मान योजना में चिंहित (इम्पेनल) प्रायवेट अस्पतालों आयुष्मान कार्ड धारी व्यक्तियों का निःशुल्क उपचार हो रहा है।
आयुष्मान योजना में सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी एवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी. सूची में हैं, वे सभी पात्र है। ऐसे परिवार जिनमें मुखिया का आयुष्मान कार्ड बना है। वे अपने परिवार के अन्य सभी सदस्यों का कार्ड बनवाएं।