आगर मालवा जिला शिक्षा अधिकारी अभिलाष चतुर्वेदी एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री गिरीश बंसल 30 जून को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को कलेक्टर कक्ष में सम्मान समारोह आयोजित कर कलेक्टर कैलाश वानखेड़े द्वारा शॉल-श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के व्यक्तित्व एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनकी भूरी- भूरी प्रशंसा की तथा शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। कलेक्टर ने अधिकारियों के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए शेष जीवन परिवार के साथ खुशी-खुशी बिताने की शुभकामनाएं दी। सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने उद्गार व्यक्त करते हुए शासकीय दायित्वों के निर्वहन में सहयोगी अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसडीएम सत्येन्द्र बैरवा, उप संचालक उद्यानिकी सुरेश राठौर, सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग भारती अवास्या, जिला एनआईसी अधिकारी आरजू परिहार, अधीक्षक भू-अभिलेख प्रीती चौहान, जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान सहित शिक्षा विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान किया गया। उपस्थितजनों को आभार प्रभारी पीओ डूडा पवन कुमार फूलफकीर ने माना।