BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2023, 12:08 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, एमपी में मानसून के बीच एक्टिव हो रहा साइकोनिक सिस्टम, इन जिलों में बनेंगे बाढ़ जैसे हालात, जानिये कैसा रहेगा नीमच-मंदसौर के मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। पहले सप्ताह में ही मानसून की मेहरबानी से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने। कई जगहों पर नदी-नालों के उफान पर आने से लोग फंस गए जिन्हें रेस्क्यू कर बचाना पड़ा। बारिश का यह दौर जुलाई के पहले दिन आज शनिवार को भी कई जिलों में जारी रह सकता है। रविवार से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने का अनुमान है। इससे तेज बारिश होने के आसार नहीं हैं।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि प्रदेश में मानसून की शुरूआत के साथ ही जोरदार बारिश हुई है। लेकिन अब एक्टिव कम दबाव के सिस्टम का असर भी कम हुआ है। अभी एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके चलते उत्तरी मध्यप्रदेश में थोड़ी बारिश हो सकती है। आज शनिवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में तेज बारिश होने की संभावना है। सागर संभाग के टीकमगढ़, पन्ना और छतरपुर में भी बारिश की एक्टिविटी रहेगी। प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश न के बराबार होगी। उन्होंने बताया कि दो दिन तक बारिश में कमी हो सकती है, लेकिन 4 जुलाई को एक साइकोनिक सिस्टम एक्टिव हो रहा है। हालांकि, यह कितना स्ट्रॉन्ग होगा इस संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। यदि यह स्ट्रॉन्ग निकला तो प्रदेशभर में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

आज इन जिलों में होगी झमाझम- 
शनिवार को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में तेज बारिश का दौर चल सकता है। इन जिलों में ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, भिंड, मुरैना, दतिया, टीकमगढ़, पन्ना और छतरपुर शामिल हैं। वहीं मालवा क्षेत्र के नीमच, मंदसौर व रतलाम में आज मौसम साफ रहेगा। देर शाम तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE