नरसिहंपुर। जिले में एक जून से 30 जून तक की अवधि में औसत रूप से कुल 353.8 मिमी अर्थात 13.92 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 30 जून की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 7.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील नरसिंहपुर में 4 मिमी, गाडरवारा में 3 मिमी, गोटेगांव में 23 मिमी और तेंदूखेड़ा में 9 मिमी वर्षा आंकी गई है।
अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जून तक तहसील नरसिंहपुर में 439 मिमी, गाडरवारा में 386 मिमी, गोटेगांव में 220 मिमी, करेली में 419 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 305 मिमी वर्षा आंकी गई है।
इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 100.40 मिमी अर्थात 3.95 इंच वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 110 मिमी, गाडरवारा में 53 मिमी, गोटेगांव में 135 मिमी, करेली में 54 और तेन्दूखेड़ा में 150 मिमी वर्षा हुई थी।