BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2023, 3:59 pm
BIG NEWS : लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री मिश्रा व एसडीओ चौहान निलंबित, कार्य में लापरवाही बरतने पर गिरी गाज, पढ़े खबर 

Share On:-

दतिया। संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने लोक निर्माण विभाग (ब्रिज) के कार्यपालन यंत्री ज्ञानवर्धन मिश्रा और अनुविभागीय अधिकारी डी एस चौहान को निलंबित कर दिया है। दतिया जिले की भाण्डेर तहसील के अंतर्गत इंदरगढ़ कामद मार्ग पर बोहरा नाले पर निर्माणाधीन पुल के अस्थायी डायवर्सन रपटे पर गत 28 जून को आइसर लोडिंग वाहन पलटने से हुई दुरूखद दुर्घटना की जाँच के लिये गठित समिति ने इन दोनों अधिकारियों की भी लापरवाही बताई है। ज्ञात हो इस दुःखद दुर्घटना में ग्वालियर जिले के ग्राम बिल्हेटी निवासी पाँच व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने कलेक्टर दतिया के पत्र एवं जाँच समिति के प्रतिवेदन के आधार पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियमों के तहत यह कार्यवाही की है। निलंबन अवधि में कार्यपालन यंत्री ज्ञानवर्धन मिश्रा व अनुविभागीय अधिकारी डी एस चौहान का मुख्यालय मुख्य अभियंता लोक निर्माण परिक्षेत्र ग्वालियर रहेगा। दोनों अधिकारियों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। जाँच समिति ने यह पाया था कि निर्माणाधीन पुल के डायवर्सन मार्ग (रपटा एवं पहुँचमार्ग) पर आईआरसी मानकों के अनुसार साईन बोर्ड एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम इन अधिकारियों द्वारा नहीं कराए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE