BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2023, 4:03 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- जिले की कोलारास तहसील के मयंक ने किया कमाल, मे. राधिका इंटरप्राइजेज इकाई का संचालन कर दे रहे हैं स्थानीय लोगों को रोजगार, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवपुरी। जिले की कोलारस तहसील निवासी मयंक अग्रवाल मे.राधिका इंटरप्राइजेज इकाई का संचालन कर रहे है। इस इकाई का संचालन तहसील कोलारस में किया जा रहा है। इकाई द्वारा प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से 40 लोगों को रोजगार दिया जा रहा है।
मयंक अग्रवाल ने बताया कि मैने शिवपुरी से बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस की डिग्री हासिल की है। इसके पश्चात सिंबोसिस, पूना से पीजीडीआईटी (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा) करने के बाद बाहर नौकरी ना करते हुए अपने ही क्षेत्र में स्वयं का उद्योग स्थापित कर स्थानीय लोगों को रोजगार देने के बारे में सोचा। कोलारस क्षेत्र में चने का उत्पादन प्रचुर मात्रा में होता है। किसानों को अपनी उपज का सही दाम न मिलने की परेशानी को देखते हुए मेरे द्वारा चना दाल मिल स्थापित की गई है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र शिवपुरी से मुझे एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। समस्त औपचारितायें पूर्ण करने के उपरांत मुझे एमएसएमई प्रोत्साहन योजना अंतर्गत अनुदान का लाभ प्राप्त हुआ। इकाई द्वारा प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से 40 लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। हमारी इकाई द्वारा उत्पादित चना दाल का ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन व आस पास के क्षेत्रों में विक्रय किया जा रहा है। मेरा वार्षिक टर्नओवर प्रथम वर्ष 2021-22 में 10 करोड़ रूपये था। जो कि वर्ष 2022-23 में बढ़कर 33 करोड़ रूपये हो गया है। आज में बहुत खुश हूँ। इसके लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को दिल से धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूँ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE