धार। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा निर्देश दिए गए है कि स्किल एक्सपो की कौशल प्रदर्शनी स्टार्स प्रोजेक्ट अंतर्गत नवीन व्यावसायिक शिक्षा संचालित 47 उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर एवं जिला स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए। यह प्रदर्शनी राज्य स्तर पर भी आयोजित होगी। जिसमें जिला स्तर से 2 प्रदर्शन को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। यह प्रदर्शनी वर्किंग मॉडल/नॉंन वर्किंग मॉडल, कौशल प्रदर्शन के चार्ट तथा कौशल प्रदर्शन के महत्व को दर्शाने हेतु छोटी-छोटी नाटिकाएं प्रस्तुत की जायेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी धार द्वारा संबंधित समस्त विद्यालयों के प्राचार्यों को विद्यालय में प्रदर्शनी आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा स्किल एक्सपो स्टार्स प्रोजेक्ट को समयसीमा की समीक्षा बैठक में लेकर जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एवं प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को उक्त कार्य निर्देशानुसार संपन्न कराने एवं व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया है।