BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2023, 7:37 pm
REPORT : पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने मिलाया तीन बिछड़े परिवारों को, एसपी के निर्देशन में समझाइश काउंसलिंग के माध्यम से करवाई सुलह, पढ़े खबर 

Share On:-

बडवानी। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में बिछड़े परिवारों को निरंतर मिलाने के साथ-साथ कल्याणी (विधवा) महिलाओं को भी सहयोग किया जा रहा है । परिवार से आपसी सुलह समझाइश काउंसलिंग के माध्यम से करवा रहा है। थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक सोनू शिटोले, उपनिरीक्षक माया अलावा के सहयोग से जिले के परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक रेखा यादव, काउंसलर अनीता चोयल, आरक्षक जमुना बघेल व गीता कनेश के द्वारा दोनों परिवारों को बुलाकर काउंसलिंग की गई तथा समझाइश दी गई । बड़वानी निवासी सरिता परिवर्तित नाम ने बताया कि मेरा पति अन्य महिला से बातचीत करता है और मेरे साथ मारपीट करता है ससमझाइश दी जाए। इस पर दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई समझाइस के बाद दोनों ने आपसी सहमति से समझौता किया गया। अब उसका पति किसी भी अन्य महिला से किसी भी तरह की चौटिंग नहीं करेगा, बात नहीं करेगा । अन्य प्रकरण में माया पति स्वर्गीय राकेश निवासी बड़वानी ने आवेदन देकर बताया कि मेरे तीन छोटे बच्चे हैं ससुराल पक्ष के द्वारा मुझे हमेशा प्रताड़ित किया जाता है। मैं मेरे बच्चों का पालन पोषण मजदूरी करके करती हूं। ससुराल वाले बार-बार घर से निकालने की धमकी देते हैं। इस पर कल्याणी महिला के आवेदन पर पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की टीम के द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की गई। दोनों पक्षों में आपसी समझौता हुआ ससुर के द्वारा किसी भी तरह से बहू को परेशान नहीं किया जावेगा । दिप्ती पति राहुल निवासी बड़वानी के आवेदन पर दोनों पक्षों में समझाइश के बाद आपसी समझौता हुआ। विशेष भूमिका पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी एएसआई रेखा यादव, काउंसलर अनीता चोयल, आरक्षक जमना बघेल,गीता कनेश का विशेष सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE