BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2023, 8:29 pm
KHABAR : बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। भारत सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना में बेटियों के लिये छोटी बचत योजनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योजना वर्ष 2014 में प्रारम्भ की है।

निदेशक डाक सेवाएं भोपाल ने बताया कि इस योजना के तहत पोस्ट आफिस में मात्र 250 रूपये से खाता खुलवाया जा सकता है। एक वित्तीय वर्ष में कम से कम जमा राशि पहले 1000 रूपये थी, जिसे घटाकर अब 250 रूपये कर दिया गया है। इस योजना के तहत खाते में एक वित्तिय वर्ष में अधिकतम डेढ़ लाख रूपये जमा किये जा सकते है। किसी भी परिवार की अधिकतम 2 बेटियां इस योजना के तहत लाभान्वित हो सकती है। बेटी जुड़वा होने की स्थिति में अधिकतम 3 बेटी इस योजना के तहत लाभ ले सकती है लेकिन इसके लिये जन्म संबंधी प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

सुकन्या समृद्धि के खाते में खाता खुलने के अधिकतम 15 साल तक राशि जमा करानी होती है। बालिका के 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने के बाद खाते में जमा राशि की 50 प्रतिशत राशि निकाली जा सकती है। यह खाता बालिका की 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मेच्योर होता है। यदि बालिका का विवाह 18 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होता है तो शादी की तारीख के बाद कभी भी खाता बंद कर पूरी राशि ब्याज सहित निकाली जा सकती है। इस योजना के तहत खाता खुलवाने वाले को आयकर कानून की धारा 80 सी के तहत छूट भी मिलती है।

सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में 7.6 प्रतिशत ब्याज मिलता है, जो अन्य बचत खातों की तुलना में काफी अधिक है। खाता खुलवाने के लिये लड़की का जन्म प्रमाण-पत्र, माता पिता का फोटो पहचान पत्र तथा बच्चे और माता पिता की फोटो लेकर पोस्ट आफिस में जाना होगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE