BREAKING NEWS
BIG NEWS : 14 मई के दिन क्रॉस चेक के दौरान अगर मजदूरों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी की इस विधानसभा क्षेत्र में 07 मई को.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान दलों में शामिल कर्मचारियों की आवास.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ ने लम्बित प्रकरणों को.. <<     REPORT : जिले के ग्राम दडोली में पाईप लाईन का कार्य.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, गर्मी.. <<     NEWS : हर्षोल्लास से मनाई सेन जयंती, पूजन अर्चन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     NEWS : एकोन विंशति कल्याण महाकुंभ के भव्य आयोजन.. <<     KHABAR : लोकसभ निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता 13.. <<     NEWS : भूजल के अवैध दोहन पर कार्यवाही, विद्युत.. <<     NEWS : डीएसटी की जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्यवाही, 61.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत तीन दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2023, 9:30 am
BIG NEWS : नीमच जिले में बारिश ने तोड़ा पिछले कई सालों का रिकॉर्ड, मात्र 24 घंटे में दर्ज हुई इतने इंच बारिश, जानिये जावद व मनासा विकासखंड में कितनी हुई वर्षा, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। कुछ-कुछ अंतराल में धूप भी निकली। लेकिन शाम होते-होते हुए मौसम ने करवट ली और आसमान में काली घटाए छाई। इसके बाद बादलों ने शहर को तरबतर कर दिया। शाम करीब 4.40 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश ने नागरिकों को दोपहर की तेज गर्मी से निजात दिलाई। वहीं सड़कों पर बरसात का पानी बह निकला। रविवार सुबह मौसम साफ है। लेकिन देर शाम तक कहीं तेज तो कहीं बूंदाबांदी की आशंका जताई गई है। 

जिले में मानसून की एंट्री के साथ ही झमाझम बारिश हो रही है। इस बार मानसून की शुरूआती बारिश ने ही पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जिले में अब तक 7.6 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 1.3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।  

जिले की औसत बारिश 32.5 इंच है। गत वर्ष 01 जुलाई की अवधि तक जिले में औसत 1.3 इंच बारिश हुई थी। जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 7.6 इंच के आंकड़े को छू चुका है। नीमच विकासखंड में इस वर्ष अब तक 6.7 इंच, जावद में 8.3 इंच व मनासा में 7.7 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि तक नीमच विकासखंड में नीमच में 1.5 इंच, जावद में 0.8 इंच व मनासा में 1.8 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 01 जुलाई को सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में जिले में औसत 1.8 इंच वर्षा हुई। इनमें नीमच विकासखंड में 0.4 इंच, जावद में 3.4 इंच व मनासा में 1.7 इंच बारिश शामिल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE