BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2023, 9:43 am
KHABAR : उज्जैन विकास प्राधिकरण यूडीए ने कब्जा, वसंत विहार में 100 करोड़ से अधिक की जमीन पर प्लॉट, जमीन पर गार्डन डेवलप किया जाएगा, पढे़ खबर  

Share On:-

उज्जैन। वसंत विहार सेक्टर बी में स्थित 1.643 हेक्टेयर जमीन का उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने कब्जा ले लिया है। प्राधिकरण की टीम शुक्रवार को मौके पहुंची और गृह निर्माण सहकारी संस्था के लोगों को कोर्ट का आदेश दिखाकर कब्जा लिया गया। मार्ग में बाधक तारों को जेसीबी चलवाकर हटवाया गया। बाजार दर के मान से यह जमीन करीब 100 करोड़ से अधिक की है। इस जमीन पर पूर्व से टीएंडसीपी से नक्शा स्वीकृत है। इसके अनुरूप यहां निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसके तहत यहां पर प्लॉट, मकान व पीएसपी की योजना लाई जाएगी। जमीन पर गार्डन डेवलप किया जाएगा व सड़कों का निर्माण होगा।

 

कब्जा मिलने के बाद यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल आदेश दिए हैं कि प्राधिकरण की उक्त जमीन पर शेष विकास कार्यों को शीघ्रता से किया जाए और यहां अपने स्वामित्व एवं आधिपत्य के बोर्ड लगाए जाए। यूडीए अध्यक्ष बंसल ने बताया कि पूर्व में जमीन पर टीएंडसीपी से नक्शा स्वीकृत है, जिसके तहत डेवलपमेंट किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप सोनी ने बताया कि वसंत विहार सेक्टर बी में प्राधिकरण की 100 करोड़ से अधिक की भूमि पर प्राधिकरण ने कब्जा ले लिया है।

 

इस दौरान मौके पर भूमि स्वामी द्वारा जानकारी मांगी गई, जिस पर उन्हें न्यायालयीन आदेश के संबंध में अवगत कराया गया। योजना क्रमांक 23 स्थित वसंत विहार योजना में सर्वे क्रमांक 13/2, 15, 16/2, 17/3 ग्राम गोयला खुर्द की भूमि रकबा 1.643 हेक्टेयर भूमि शामिल थी, जिसकी रिट अपील क्रमांक 601/2012 माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन थी। उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर डबल बेंच ने प्राधिकरण की अपील को स्वीकार करते हुए पूर्व में पारित सिंगल बेंच के निर्णय को निरस्त कर दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE