BREAKING NEWS
BIG NEWS : 14 मई के दिन क्रॉस चेक के दौरान अगर मजदूरों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी की इस विधानसभा क्षेत्र में 07 मई को.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान दलों में शामिल कर्मचारियों की आवास.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ ने लम्बित प्रकरणों को.. <<     REPORT : जिले के ग्राम दडोली में पाईप लाईन का कार्य.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, गर्मी.. <<     NEWS : हर्षोल्लास से मनाई सेन जयंती, पूजन अर्चन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     NEWS : एकोन विंशति कल्याण महाकुंभ के भव्य आयोजन.. <<     KHABAR : लोकसभ निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता 13.. <<     NEWS : भूजल के अवैध दोहन पर कार्यवाही, विद्युत.. <<     NEWS : डीएसटी की जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्यवाही, 61.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत तीन दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2023, 10:00 am
KHABAR : सशक्त वाहिनी कक्षाओं का लाभ लेने के लिए शुरू होगी पंजीयन की प्रक्रिया, इस तारीख तक करा सकते हैं, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग भारती डांगी ने बताया कि बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनांतर्गत जिले में बेटियों को आगे बढा़ने व उन्हे शिक्षा में सहायता करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सशक्त वाहिनी निःशुल्क कक्षाये प्रारंभ की जा रही है। जिसमे व्यावसायिक परीक्षा मंडल भोपाल द्वारा आगामी माह में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही बालिकाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से निःशुल्क कक्षायें 8 जुलाई से प्रारंभ कर तैयारी करवाई जायेगी। इस हेतु 60 बालिकाओं मे से पुलिस भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा मे 70 अंक से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओ को फिजीकल परीक्षा की तैयारी भी विभाग की ओर से निःशुल्क करवाई जायेगी। उक्त कक्षाओ का आयोजन धार शहर मे किया जायेगा, जिसमे वही बालिकाएं सम्मिलित हो सकेगी, जो धार मे या आसपास निवास करती हो। सशक्त वाहिनी कक्षाओं का लाभ पहले आओ पहले पाओं की नीति पर रहेगा। कक्षाओं मे पंजीयन 3 जुलाई  से प्रारंभ होगा। कार्यालयीन समय मे बालिकाए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग धार मे संपर्क कर स्वयं का पंजीयन करवा सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE