BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2023, 10:01 am
BIG NEWS : एक बार फिर भरे जा रहे लाडली बहना योजना के फॉर्म, जानें इस बार आपके खाते में आएगी कितनी राशि, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। शिवराज सरकार की महत्वकांक्षी योजना लाडली बहना योजना के फॉर्म एक बार फिर भरना शुरू हो रहे हैं। जिन महिलाओं ने अब तक लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए फॉर्म नहीं भरा है, वे महिलाएं इस बार फॉर्म भर सकती हैं। वहीं जो महिलाएं पहले फॉर्म भर चुकी हैं और उनके खाते में पहली किस्त के 1000 रुपए भी आ चुके हैं, उन्हें ये फॉर्म भरने की अब जरूरत नहीं है। 

जो महिलाएं पहले से ही लाडली बहना योजना से जुड़ चुकी हैं, इन महिलाओं की संख्या सवा करोड़ है। इनके खाते में 10 जून 2023 को पहली किस्त जमा भी की जा चुकी है। वहीं इस बार 10 जुलाई 2023 को इन सवा करोड़ महिलाओं के खातों में दूसरी किस्त जमा करवाई जाएगी। इस दूसरी किस्त का इन सवा करोड़ महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है।

लाडली बहना योजना की 10 जून को लिस्ट आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई घोषणाएं कीं, इनमें एक घोषणा यह भी है कि अब लाडली बहना योजना फार्म भरने वाली महिलाओं की उम्र 23 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष कर दी गई है। यानी अब 21 वर्ष की युवतियां और महिलाएं भी इसका लाभ ले सकेंगी। पिछली बार बहुत सी महिलाओं ने लाडली बहना योजना के नियम एवं शर्तों को पूरा नहीं किया था जिसकी वजह से उनके फार्म रिजेक्ट हो गए थे। ऐसे में अगर आप भी लाडली बहना योजना का फॉर्म भरने जा रही हैं, तो नियम और शर्तें पहले ही ध्यान से पढ़ लें।

लाडली बहना योजना के फॉर्म इस बार 1 जुलाई से भरे जाएंगे। इसके साथ ही आप 15 अगस्त तक फॉर्म भर सकती हैं। लाडली बहना फार्म भरने के लिए महिलाओं को सभी नियम और शर्तों का पालन करना जरूरी है। ऐसा न करने पर उनके फॉर्म रिजेक्ट हो सकते हैं। आप अपने वार्ड ऑफिस में जाकर लाडली बहना योजना का फॉर्म भर सकती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE