मंदसौर। कृषि कार्य करते समय दुर्घटना होने पर मुख्यंमत्री कृषक जीवन कल्याण योजना की कण्डिका 2(8) के तहत आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। जिसके तहत निवासी रानीखेड़ी तहसील मंदसौर के रवि पिता अमरसिंह रावत मीणा की कृषि कार्य करते समय थ्रेशर मशीन में दाहिना हाथ आ जाने से स्थायी अपंगता आने के कारण 1 लाख रूपये की आर्थिक मदद मंजूर की है।