BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2023, 6:06 pm
KHABAR : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने किया 7 करोड़ 71 लाख रुपये से अधिक के नवीन बालक-बालिका छात्रावास भवन का लोकार्पण, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन ने स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य मद के अन्तर्गत शासकीय माधव नगर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में अलग-अलग नवीन 100-100 बिस्तरीय बालक-बालिका छात्रावास भवनों का विधिवत लोकार्पण किया। अतिथियों ने दोनों नवीन छात्रावास भवनों का अवलोकन भी किया और प्रशंसा व्यक्त की।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि भारत देश एक ऐसा देश है, जो समूची मानवता के कल्याण की भलाई के लिये सोचता है। अंग्रेजों के जमाने में हमारी गुरुकुल पद्धति से शिक्षा ग्रहण करने में कठिनाई आई। अंग्रेजी को ही उस जमाने में साक्षरता मानने लगे, परन्तु आज भी हमारे आचार्य शिक्षक के द्वारा दी गई शिक्षा सर्वाेपरि है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि महर्षि गुरु सान्दीपनि  ने अपने कर्त्तव्य को कभी नहीं छोड़ा। महाभारत के युद्ध में गुरु द्रोणाचार्य एवं कृपाचार्य आदि ने भाग लिया, परन्तु उज्जयिनी के महर्षि गुरु सान्दीपनि युद्ध में भाग लेना उचित नहीं समझा।

सांसद अनिल फिरोजिया ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सबको हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान स्वर्णिम अवसर है। शिक्षा का स्तर में काफी बदलाव आया है। सरकार बेटे-बेटियों की पढ़ाई के स्तर को ऊंचा उठाने के लिये हरदम प्रयास में लगी है। आज का दौर प्रतियोगिता का दौर है। उपस्थित छात्र-छात्राओं से उन्होंने कहा कि अपने कैरियर को बनाने में लक्ष्य को साधते हुए पूर्ण ईमानदारी के साथ बेहतर पढ़ाई कर आगे बढ़ें। उन्होंने अवगत कराया कि मध्य प्रदेश पहला राज्य है, जहां हिन्दी में एमबीबीएस की पढ़ाई प्रारम्भ की गई है। विधायक पारस जैन ने लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि उज्जैनवासी एवं बाहर से आने वाले उज्जैन में छात्र-छात्राएं  पढ़ने आयें हैं, वे सब भाग्यशाली है, जहां योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भाई बलराम एवं अपने सखा सुदामा के साथ उज्जयिनी में शिक्षा ग्रहण करने आये थे। शासकीय विद्यालय पहले से अब बहुत बेहतर हो गये हैं। आने वाले समय में कोई भी छात्र प्रायवेट स्कूल में न जाते हुए शासकीय स्कूल में पढ़ने आयेंगे। उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश के लिये छात्रों को मैरिट में आना होता है और मैरिट के आधार पर ही उन्हें नौकरी मिलती है। आज के दौर में बहुत कुछ परिवर्तन हो चुका है, इसलिये छात्र-छात्राएं खूब पढ़ें और गुरु और माता-पिता का आशीर्वाद लेते रहें। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि माता-पिता का स्थान सबसे बड़ा होता है। उसके साथ ही साथ गुरु का भी उतना ही महत्व होता है, जहां उनके जीवन में सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका होती है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उन्होंने सबको शुभकामनाएं देते हुए छात्र-छात्राओं से कहा कि वे पढ़ाई में आगे बढ़ें और अपना नाम रोशन करें।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वागत भाषण जिला शिक्षा अधिकारी आनन्द शर्मा ने दिया और बालक एवं बालिका के नवीन छात्रावास भवनों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर के परिसर में 100 बिस्तरीय महादेवी वर्मा उत्कृष्ट बालिका छात्रावास के नवीन भवन की लागत 386.40 लाख और 100 बिस्तरीय स्वामी विवेकानन्द उत्कृष्ट बालक छात्रावास की लागत 385.37 लाख रुपये से नवीन भवन निर्मित हुए हैं। दोनों छात्रावास भवन परिसर के अलग-अलग स्थानों पर निर्मित किये गये हैं। दोनों भवनों की निर्माण एजेन्सी लोक निर्माण विभाग पीआईयू थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय में बालक छात्रावास भवन के भूतल का क्षेत्रफल 1040 वर्गमीटर है, जिसमें वार्डन निवास, कार्यालय, सुरक्षा कक्ष, मनोरंजन कक्ष, भोजनालय कक्ष, किचन, स्टोर, सर्वेंट क्वाटर एवं छात्राओं के नौ नग आवासीय कक्ष, जिसमें 36 छात्रों के आवास की सुविधा होगी। प्रथम तल का क्षेत्रफल एक हजार वर्गमीटर है, जिसमें मनोरंजन कक्ष एवं 16 नगर आवासीय कक्ष का निर्माण किया गया है, जिसमें 64 छात्रों को आवास की सुविधा मिलेगी। नवीन भवन में पीने के पानी की व्यवस्था, कपड़े सुखाने की सुविधा, दोनों तलों पर प्रसाधन सुविधा का निर्माण किया गया है। नवीन छात्रावास भवनों के निर्मित होने पर छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक कार्य हेतु आवासीय भवन की सुविधा प्राप्त होगी।

लोकार्पण कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों का जिला शिक्षा अधिकारी आनन्द शर्मा ने दुशाला ओढ़ाकर, माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त में अतिथियों ने हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2023 में राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में शामिल प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान होने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 10वी में राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में सातवां स्थान प्राप्त करने पर अशासकीय सन्त मीरा कन्या उमावि की कु.प्रचेता द्विवेदी, आठवां स्थान प्राप्त करने पर कु.अमीना नाज खान, कक्षा 12वी में राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अशासकीय राजराजेन्द्र विद्या मन्दिर उमावि शिवाजी मार्ग खाचरौद की कु.प्रिंसी खेमासारा, सातवां स्थान प्राप्त करने पर शासकीय उत्कृष्ट उमावि माधव नगर की कु.ट्विंकल दलाल, आठवां स्थान प्राप्त करने पर इसी विद्यालय के देवांश सोनी तथा कक्षा 10वी में जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अशासकीय भारत कॉमर्स उमावि नागदा के कोमल कंवर, अशासकीय संतोष उमावि बड़नगर की प्रेरणा यादव, शासकीय उत्कृष्ट उमावि माधव नगर के सुबोध चंद्रवंशी, अशासकीय राज राजेन्द्र विद्या मन्दिर उमावि की कु.देवांशी बाघ, द्वितीय स्थान पर कु.आस्था सूर्यवंशी, कक्षा 12वी में राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वालों में प्रथम स्थान पर शासकीय कन्या उमावि तराना की कु.पलक परिहार, द्वितीय स्थान पर अशासकीय सन्त मीरा कॉन्वेंट उमावि उज्जैन के राहेमिन खान, द्वितीय स्थान पर शासकीय उउमावि माधव नगर की कु.रिया शर्मा एवं तृतीय स्थान पर रिंकू मालवीय शामिल है।

लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, क्षेत्रीय पार्षद दुर्गा शक्तिसिंह चौधरी आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE