BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2023, 6:18 pm
KHABAR : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव एवं विधायक जैन ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरू सांदीपनि आश्रम में की पूजा-अर्चना, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव एवं विधायक पारस जैन ने योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण, भाई बलराम एवं सखा सुदामा के साथ विद्याध्ययन करने आये उज्जयिनी के गुरु सान्दीपनि आश्रम में विधिवत पूजन-अर्चन किया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने बताया कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में अपने माता-पिता की अहम भूमिका होने के साथ-साथ अपने गुरु का भी बड़ा योगदान होता है। सान्दीपनि आश्रम में पूजन-अर्चन के दौरान विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार पाण्डेय, महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के कुलपति मेनन, लोक शिक्षण उज्जैन संभाग के संयुक्त संचालक रवीन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी आनन्द शर्मा, जिला शिक्षा परियोजना समन्वयक गिरीश तिवारी आदि उपस्थित थे। गुरु सान्दीपनि आश्रम में मुख्य पुजारी रूपम व्यास, राहुल व्यास, शैलेंद्र व्यास ने विधिवत पूजन-अर्चन सम्पन्न करवाया।

उल्लेखनीय है कि हमारे जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है। भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से भी बढ़कर माना जाता है। संस्कृत में ‘गु’ का अर्थ होता है अंधकार (अज्ञान) एवं ‘रु’ का अर्थ होता है प्रकाश (ज्ञान)। गुरु हमें अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव एवं विधायक जैन ने वाल्मिकीधाम पहुंचकर आशीर्वाद लिया-
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव एवं विधायक पारस जैन ने गुरु सान्दीपनि आश्रम में पूजन-अर्चन करने के पश्चात वाल्मिकीधाम पहुंचकर सन्त बालयोगी उमेशनाथजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव एवं विधायक जैन ने बगलामुखीधाम मन्दिर में दर्शन किये-
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव एवं विधायक पारस जैन ने बगलामुखीधाम मन्दिर में देवदर्शन कर बगलामुखीधाम के महाराज पीर योगी रामनाथजी का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE