धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के अंतर्गत धार तहसील के ग्राम बायखेड़ा के मानसिंह पिता धूल जी को बीमारी के उपचार के लिए 70 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार कुक्षी तहसील के ग्राम सुलगांव के संतोष मालसिंह कन्नौज को बीमारी के उपचार के लिए 5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।