BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2023, 7:58 pm
KHABAR : सीएम हेल्पलाइन पर 50 दिवस से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें, पर्यटन क्विज प्रतियोगिता के प्रचार के लिए पोस्टर का किया विमोचन, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ शर्मा ने जिन विभागों में सीएम हेल्पलाईन पर लंबित शिकायतें हैं उन्हें प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 50 दिवस से लंबित शिकायतों पर विशेष फोकस कर आगामी 15 तारीख तक 80 प्रतिशत करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ शर्मा ने आगामी समय में होने वाले विधानसभा निर्वाचन की भी समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 5 जुलाई को ईआरओ नेट सॉफ्टवेयर बंद कर दिया जाएगा। इसलिए संबंधित अधिकारी ईआरओ नेट बंद होने से पूर्व मतदाओं के नाम, जोड़ने, हटाने तथा संशोधन संबंधी कार्य पूर्ण कर लें। वहीं जिला पंचायत सीईओ शर्मा ने पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित की जा रही पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2023 के प्रचार पोस्टर का भी विमोचन किया। ज्ञात हो कि पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को किया जाना है। बैठक में अपर कलेक्टर जेएस बघेल, सभी डिप्टी कलेक्टर्स, कसरावद एसडीएम अग्रिम कुमार, मण्डलेश्वर एसडीएम अनिल जैन व जिला अधिकारी कलेक्टर सभाग्रह में व जनपद स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE