बडवानी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार एवं विधिक सेवा प्राधिकरण जिला बड़वानी के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण अंजड़ के निर्देशानुसार अंजड़ न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया गया एवं न्यायधीश जनों ने समस्त कर्मचारियों को आह्वान किया कि इन पौधों को प्रतिदिन पानी देकर एक वट वृक्ष बनाने का संकल्प दिलाया । इस दौरान प्रथम श्रेणी न्यायाधीश नीरज कुमार सोनी, न्यायाधीश पंकज सविता एवं वरिष्ठ वकील कृष्ण कुमार चांदोरा, विकास धनगर, रेखा बरडे, अजय पाटीदार, केके सोनगारिया, अशोक मावर, दीपक चंदोरे सहित न्यायालय का स्टाफ मौजूद रहा।