बडवानी। शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा के मार्गदर्शन में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भावभीना आयोजन किया। कार्यकर्ताओं प्रीति गुगलवानिया, वर्षा मुजाल्दे, शर्मा, अंतिम मौर्य, किरण वर्मा, अंकित काग, स्वाति यादव, गीता वास्केला, उमेश किराड़, सतीश अवास्या, दिलीप रावत, सुनील मेहरा, नमन मालवीया, वर्षा मालवीया, सुभाष चौहान, तुषार गोले, समर्पण सेन, पूनम कुशवाह, निधि अवासे, अंशुमन धनगर, विदुर धनगर ने शिक्षकगण डॉ. प्रवीण मालवीया, वर्षा शिंदे, महेश वास्के, डॉ. मधुसूदन चौबे आदि का भावभीना सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ. चौबे ने विद्यार्थियों को परिश्रम करने और अपने लक्ष्य पर केन्द्रित रहने का सुझाव दिया।