BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 11:01 am
REPORT : जिले में विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के लिए किए जा रहे हैं हर संभव प्रयास, नवीन कक्षों के लोकार्पण समारोह में कैबिनेट मंत्री पटेल ने कहा, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। जिला देश के पिछड़े आकांक्षी जिलों में आता है। इसीलिए बड़वानी जिले में विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं और हमें इस बात की खुशी है कि बड़वानी जिला शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहा है। शिक्षा के बेहतर प्रयास के लिए शासन द्वारा भी शिक्षा के तंत्र को मजबूत करने के लिए हर सुविधा बच्चों की पढ़ाई के लिए दी जा रही है ताकि बच्चे पढ़ लिख कर अपना एवं अपने माता पिता, देश तथा अपने प्रदेश का नाम रोशन करें। 

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने उक्त बातें सोमवार को शासकीय कन्या महाविद्यालय बड़वानी में विश्व बैंक परियोजना से पोषित 3 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बने नवीन 18 कक्षों का लोकार्पण करते हुए कही। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने महाविद्यालय में अध्ययनरत बेटियो को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां मन लगाकर पढ़ाई करे और महाविद्यालय में बेटियों की सुविधा के लिए जो भी मांग है उसका भी प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए ताकि शासन स्तर पर कार्यवाही की जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल एवं कॉलेज शिक्षा के ऐसे मंदिर है जहां पर अच्छे इंसान बनाए जाते हैं । अच्छे इंसान बनाए जाने का दायित्व शिक्षकों पर होता है और इस बात का एहसास मुझे भली-भांति है क्योंकि मैं भी एक शिक्षक हूं। अपने शिक्षक काल के दौरान मैंने विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय में बहुत सारी बुनियादी सुविधाओं का अभाव देखा। इसीलिए जब मैं राज्यसभा सांसद बना तब मैंने एवं मंत्री प्रेम सिंह पटेल तथा लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने मिलकर बुनियादी सुविधाओं के लिए बेहतर प्रयास किए और इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि बड़वानी जैसे आकांक्षी जिले में मॉडल कॉलेज, लॉ कॉलेज, भोज विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय कार्यालय तथा शहीद भीमा नायक एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय जैसा विद्यालय है। बड़वानी जिले सहित धार एवं अलीराजपुर जिले के भी विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। जनप्रतिनिधियों के प्रयासों को प्रदेश सरकार द्वारा सौगात दी जाकर शिक्षा को बेहतर किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षअमित शर्मा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश मंत्री भगवती प्रसाद शिंदे, गणमान्य जन महेश जोशी, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजा परिहार, शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वंदना भारती शहीद भीमा नायक महाविद्यालय बड़वानी के प्राचार्य डॉ दिनेश वर्मा सहित शासकीय कन्या महाविद्यालय का स्टाफ एवं छात्राएं तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE