BREAKING NEWS
शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<     BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<     KHABAR : बीएसएनएल की केबल बार-बार कटने से नेटवर्क.. <<     राजस्व रिकॉर्ड में आबादी दर्ज नहीं होने से.. <<     BIG NEWS : सरवानिया में जनता के भरोसे यातायात.. <<     BIG NEWS : नीमच से राजस्थान तक फरार आरोपियों पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 11:10 am
KHABAR : CM शिवराज की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की मीटिंग, 22 ब्लॉक में खुलेंगे सरकारी ITI, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल | सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। राज्य सरकार प्रदेश के 22 ब्लॉक में नए सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (ITI) खोलने जा रही है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट से हरी झंडी मिल सकती है। वहीं मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना का संचालनालय महिला एवं बाल विकास विकास में फिर विलय हो सकता है। इन प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद की लग सकती है मुहर भारतीय जनता पार्टी के लिए मंदसौर में कार्यालय भवन और गेस्ट हाउस के साथ पार्किंग के लिए जमीन आवंटित करने को मंजूरी मिल सकती है। रीवा की रिफ्यूजी कॉलोनी के निवासियों को आवास आवंटन के संबंध में मंजूरी मिल सकती है।

ये प्रमुख प्रस्ताव भी हो सकते हैं मंजूर

डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण योजना के क्रियान्वयन
संत रविदास सांस्कृतिक एकता न्यास का गठन
बरखेड़ा मध्यम सिंचाई परियोजना की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
कॉलेज विहीन 3 विधानसभा क्षेत्रों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 से 10 नए सरकारी महाविद्यालय, पहले से संचालित 4 सरकारी कॉलेजों में नए संकाय और सात शासकीय कॉलेजों में स्नातकोत्तर स्तर पर नए विषय शुरु करने संबंधी प्रस्ताव।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त मानदेय, वार्षिक मानदेय में वृद्धि और सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त राशि स्वीकृत करने का अनुसमर्थन।
कुड़मी जाति को राज्य शासन की पिछड़ा वर्ग की सूची क्रमांक 39 में कुरमी, कुर्मी के साथ शामिल किया जाना।
मप्र पाल-गड़रिया-धनगर कल्याण बोर्ड का गठन
सोयाबीन प्रसंस्करण संयंत्र, चौरई जिला छिंदवाड़ा स्थित परिसंपत्ति पर स्थापित प्लांट और मशीनरी का स्क्रेप करने संबंधी स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव
प्रदेश में विकसित किए जाने वाले पवन सौर हाइब्रिड ऊर्जा परियोजनाओं से प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया उपरांत प्राप्त टैरिफ का अनुमोदन संबंधी प्रस्ताव

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE