बड़वानी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आपको फिल्ड स्टडी करने का अवसर देती है। इससे आपमें रिसर्च करने की योग्यता विकसित होगी। फिल्ड पर जाकर सर्वे करने के लिए प्रष्नावली का निर्माण कीजिए। प्रष्नावली के आधार पर प्राप्त उत्तरों का सारणीयन कीजिए। समंकों का सही विष्लेषण करके वैज्ञानिक निष्कर्ष निकालिये। अपनी प्रष्नावली प्रोजेक्ट के साथ लगाइये।
यह बातें शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की सहायता से इतिहास के विद्यार्थियों के फिल्ड प्रोजेक्ट का अवलोकन करके एवं उनकी परीक्षा लेते हुए अवधेश प्रतापसिंह विश्वविद्यालय, रीवा के पूर्व कुलपति एवं इतिहासकार डॉ. शिवनारायण यादव ने कहीं। विद्यार्थियों ने प्राचार्य डॉ दिनेश वर्मा के संरक्षण में परियोजना कार्य को सम्पन्न किया है। उपयोगी विषयों पर मेहनत से की है रिसर्च डॉ. यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट वर्क का अवलोकन करके और प्रोजेक्ट बनाने वाले समूहों के सदस्यों से संवाद करके बहुत अच्छा लगा। विद्यार्थियों ने फिल्ड स्टडी के लिए समाजोपयोगी विषयों का चयन किया है तथा मेहनत से रिसर्च करते हए फाइनल रिपोर्ट तैयार की है। विद्यार्थियों ने स्वयं ही फिल्ड पर जाकर यह कार्य सम्पन्न किया है, अतः उन्हें सीखने और समझने को मिला तथा वे मौखिक परीक्षा के दौरान आत्म विश्वास से उत्तर दे सके। रिसर्च को प्रभावी एवं अधिक वैज्ञानिक बनाने के लिए उन्हें कुछ सुझाव भी दिये गये हैं ताकि भविष्य में वे और अधिक अच्छे शोधार्थी बन सकें। उच्च अधिकारियो, लेखकों, चिकित्सको, किसानो से लिया मार्ग दर्शन कार्यकर्तागण प्रीति गुुलवानिया तथा वर्षा मुजाल्दे ने बताया कि लगभग सौ विद्यार्थियों ने सत्रह विषयो पर फिल्ड स्टडी की। इस कार्य को सम्पन्न करने के लिए विद्यार्थियों ने कलेक्टर डॉ राहल फटिंग, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, पूर्व पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुुक्ला, डॉ. यशवंत कुमार सहित अपने फिल्ड कार्य के विषयों से संबंधित विषेषज्ञों एवं संस्थाओं से मार्ग दर्शन प्राप्त किया। फिल्ड स्टडी के लिए चुुने गये विषयो मे युवाओ मे बढ.ती आत्महत्या की प्रवृत्ति, सोशल मीडिया का सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव, स्मार्ट फोन और युवा पीढ़ी, युवाओं मे नषे की प्रवृत्ति, कृषि की स्थिति एवं किसानों की समस्याएं, बड़वानी के पर्यटन स्थल आदि शामिल हैं।