BREAKING NEWS
BIG NEWS : आरएसएस के पंजीयन पर छिड़ा सियासी घमासान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने मनाई महाराणा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,.. <<     KHABAR : नीमच में 91वां सामूहिक श्री हनुमान चालीसा.. <<     KHABAR : दतिया में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, गोली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में दावत-ए-इस्लामी का सुन्नतों भरा.. <<     KHABAR : पिपरोट नर्सरी में कलश यात्रा के साथ शिव.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गुरु-पुष्य के शुभ योग में इन राशियों को.. <<     NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 11:57 am
NEWS : पालनहार योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव समारोह, जिले के 13446 लाभार्थीयों के खातों में 1 करोड़ 98 लाख 92 हजार का लाभ हस्तांतरित,  मुख्यमंत्री ने किया सीधा संवाद, पढ़े रेखा खाबिया कि खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अनाथ और निराश्रित बच्चों को आर्थिक सहायता वाली पालनहार योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम सोमवार को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभी जिलों में आयोजित लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़े। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बटन दबाकर एक साथ 5.91 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 146.74 करोड़ रूपए का लाभ हस्तांतरित किया। उन्होंने पालनहार योजना के लाभान्वितों से चर्चा की एवं सरकार की योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक बातचीत की।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल के साथ ही जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव से जुड़े। लाभार्थी उत्सव के दौरान चित्तौड़गढ़ जिले के 13446 लाभार्थीयों के खातों में 1 करोड़ 98 लाख 92 हजार का लाभ हस्तांतरित किया गया। लाभार्थियों को ऑडिटोरियम में लाने ले जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बसों की व्यवस्था की गई। साथ ही, सभी को फूड पैकेट्स भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने कहा कि लाभार्थी उत्सव में जिले के 13 हजार से अधिक लाभार्थियों को डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में महंगाई राहत शिविरों में लगभग 86 प्रतिशत लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और अभी भी कुछ स्थाई कैंप प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के लाभार्थी उत्सव राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जाएंगे।
समारोह में नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल, जिले के उपखंड अधिकारीगण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राम दयाल, परिवीक्षा अधिकारी विकास खटीक सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष लाभार्थियों ने भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE