छिंदवाड़ा | पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर झूठ बोलने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एयर स्ट्रिप पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद भी झूठ बोल रहे हैं और दूसरे नेताओं से भी झूठ बुलावा रहे हैं। तीन दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ आज अपने बेटे सांसद नकुल नाथ के साथ छिंदवाड़ा आए हैं ।
उन्होंने पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि कर्नाटक में भी भाजपा ने झूठे वोटर्स का सहारा लेने के लिए फर्जी वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाए थे। यहां भी झूठे वोटर्स के सहारे सत्ता पाने की लालसा भाजपा की है। वे कभी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होगी।
ऐसा रहेगा दौरा कार्यक्रम
पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ 6 जुलाई तक छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। 4 जुलाई को सुबह 10.30 बजे पूर्व सीएम कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ का इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन होगा। आगमन उपरांत नेताद्वय जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा तय कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे।
शाम 5.50 बजे नेताद्वय कार द्वारा सिद्ध सिमरिया हनुमान मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6 बजे सिमरिया हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन करेंगे। शाम 6.55 बजे नेताद्वय का शिकारपुर आगमन होगा। तदोपरांत वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।
5 जुलाई को पूर्व सीएम कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ का दोपहर 12 बजे कार द्वारा होटल करण में आगमन होगा, तदोपरांत यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नेताद्वय का दोपहर 12.45 बजे शिकारपुर आगमन होगा। शिकारपुर आगमन उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।