BREAKING NEWS
BIG NEWS : आरएसएस के पंजीयन पर छिड़ा सियासी घमासान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने मनाई महाराणा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,.. <<     KHABAR : नीमच में 91वां सामूहिक श्री हनुमान चालीसा.. <<     KHABAR : दतिया में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, गोली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में दावत-ए-इस्लामी का सुन्नतों भरा.. <<     KHABAR : पिपरोट नर्सरी में कलश यात्रा के साथ शिव.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गुरु-पुष्य के शुभ योग में इन राशियों को.. <<     NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 12:30 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सहभागी बनेंगे औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उद्योगों की जरूरतें भी पूरी करेगी यह योजना, पढ़े खबर 

Share On:-

जबलपुर। युवाओं को कौशल विकास के साथ-साथ रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने की मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में जबलपुर जिले में कार्यरत कंपनियों, उद्योगों, बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं सेवा प्रदाताओं ने खासी रूचि दिखाई है। उद्योगपतियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं कंपनी संचालकों ने आज सोमवार को होटल कल्चुरी में विधायक अजय विश्नोई के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई कार्यशाला में इस योजना को शिक्षित बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद बनाने की अब तक की सबसे अच्छी योजना बताते हुये कहा कि इस योजना में युवाओं को उद्योगों में काम करने का अवसर मिलेगा, सीखने के साथ-साथ उनकी कमाई भी होगी और इससे उद्योगों को भी उनकी आवश्यकता के अनुरूप कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।     

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता केण्ट क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी ने की। जिला पंचायत के अध्यक्ष संतोष वरकड़े, नगर निगम जबलपुर के अध्यक्ष रिकुंज विज कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि थे। कार्यशाला में जिला पंचायत की सीईओ जयति सिंह, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक विनीत रजक तथा संभागीय आई.टी.आई के प्राचार्य सुनील ललावत भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के जिले में प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित की गई इस कार्यशाला में प्रश्नोत्तर का सत्र भी हुआ। इस सत्र में उद्योगपतियों, कंपनियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं सेवा प्रदाताओं द्वारा योजना के बारे में पूदे गये सवालों का समाधानकारक जबाव दिया गया। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।  युवाओं के पंजीयन की प्रक्रिया आज से शरू होगी      कार्यशाला में बताया गया कि औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को पंजीकृत औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ऑन जॉब ट्रेनिंग की सुविधा के लिये शुरू की गई मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत आवेदकों के ऑनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया मंगलवार 4 जुलाई से प्रारंभ होगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12 बजे रवीन्द्र भवन भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में युवाओं के पंजीयन के लिये पोर्टल लांच करेंगे। कार्यशाला में पॉवर प्वाइंट प्रजेण्टेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई तथा उद्योगपतियों, व्यवसायियों, सेवा प्रदाताओं एवं कंपनियों से योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सहभागी बनने का आग्रह किया गया।

उद्योगों की जरूरतें होंगी पूरीदृ विश्नोई 
कार्यशाला को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुये विधायकअजय विश्ननोई ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना को युवाओं को हुनर सीखने का बेहतर अवसर बताया। उन्होंने कहा कि युवा इस योजना के माध्यम से सीखने के साथ-साथ कमाई भी करेंगे। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, वे बड़ी कंपनियों में अच्छे वेतन पर रोजगार पा सकेंगे अथवा स्वयं का व्यवसाय या उद्योग ईकाई स्थापित भी कर सकेंगे।                               

विश्नोई ने उद्योपतियों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से इस योजना के क्रियान्वयन में सहभागी बनने का अनुरोध करते हुये कहा कि युवाओं का भविष्य बेहतर बनाने की इस योजना की सफलता में सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने योजना को प्रारंभ करने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दूरदृष्टि सोच की तारीफ करते हुये कहा कि इस योजना में युवा न केवल हुनर सीखेंगे बल्कि सीखने के साथ-साथ हर माह कमाई भी करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि देश और समाज के लिये युवाओं को उपयोगी बनाना है तो बेरोजगारी भत्ता देने की अपेक्षा इस तरह की योजना लाकर उनमें कौशल का विकास ज्यादा बेहतर है, तभी वे देश के लिये अपना योगदान दे सकेंगे।     

उन्होंने कार्यशाला में मौजूद उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों को आसान लहजे में योजना के उद्देश्य बताते हुये कहा कि जिस तरह एक ट्रक क्लीनर ड्राइवर के साथ रहते-रहते ट्रक ड्रायवर बना जाता है इस योजना में यही भूमिका उद्योगपतियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निभानी है।

हुनर सीखने के साथ-साथ कमाई भी होगी- रोहाणी
कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे विधायक अशोक रोहाणी ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना को युवाओं के लिये रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराने वाली तथा उन्हें स्वाभिमानी एवं आत्मनिर्भर बनाने वाली महात्वकांक्षी योजना बताया। रोहाणी ने कहा कि युवाओं को इस योजना में हुनर सीखने के साथ-साथ स्टायपेंड के रूप में प्रतिमाह निश्चित आय भी होगी। उन्होंने योजना के सफल क्रियान्वयन में उद्योग जगत एवं व्यावसायिक जगत से सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि योजना का फायदा उन उद्योगों को भी होगा जो युवाओं को हुनरमंद बनायेंगे। उद्योगों को उनकी जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित कर्मी मिलना आसान हो जायेगा।    

जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष बरकड़े ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं के लिये हुनर सीखने के साथ कमाई करने की इस योजना को प्रारंभ करने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE