जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने जनपद पंचायत जबलपुर के 40 ग्राम पंचायतों में शासन की विभिन्न योजनाओं के अनुश्रवण हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर ग्राम पंचायतों का भ्रमण करने के आदेश जारी किये है। नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी 5 जुलाई को प्रातरू 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे और ग्राम पंचायतों में प्राप्त समस्याओं/शिकायतों को ग्राम पंचायत सचिव के पास उपलब्ध पंजी में दर्ज करायेंगे। नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी पंचायत भ्रमण का संक्षिप्त नोट भी तैयार करेंगे।
कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने जनपद पंचायत जबलपुर के ग्राम पंचायत सालीवाड़ा देवद्वार के लिये आनंद जैन सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को नोडल अधिकारी एवं अनिल कुमार झारिया एडीईओ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार से ग्राम पंचायत बमनी धवई के लिये पीके सिंह क्षेत्र संयोजक जनजातीय कार्य विभाग को नोडल अधिकारी और अमरेश गिरी एडीईओ को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत हुल्की के लिये रवि आयवंशी उपसंचालक कृषि को नोडल अधिकारी और अंजना राव पीसीओ को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत सिलुवासुकरी के लिये नेहा पटेल उपसंचालक उद्यानिकी विभाग को नोडल अधिकारी और जगदीश चौहटेल पीसीओ को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत पिपरिया मेडीकल के लिये विनीत रजक महा प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र को नोडल अधिकारी और संजय नेमा पीसीओ को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत पडुआ के लिये रवीन्द्र मनिकपुरी सहायक आयुक्त आबकारी विभाग को नोडल अधिकारी और राजेन्द्र कापसे पीसीओ को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत परासिया के लिये एमएल मेहरा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को नोडल अधिकारी और पुसऊराम बरकड़े पीसीओ को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत ऐंठाखेडा के लिये सीआर कबीर सहायक संचालक को नोडल अधिकारी और मधुकिरण बाथम पीसीओ को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत ढोंडा के लिये डॉ प्रफुल्ल मून उपसंचालक पशु पालन एवं डेयरी को नोडल अधिकारी और संदीप यादव पीसीओ को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत टींगन के लिये पीके तिवारी प्रभारी खनिज अधिकारी को नोडल अधिकारी और एस्तर सिंह पीसीओ को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत मुकुनवारा के लिये रामानुज विश्वकर्मा कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी को नोडल अधिकारी और जगन्नाथ परस्ते पीसीओ को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत घाट पिपरिया के लिये दीपक दीक्षित परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण को नोडल अधिकारी और कीरत सिंह पटेल पीसीओ को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत बरगी के लिये एमके केवट एजीएम को नोडल अधिकारी और राजेश झारिया पीसीओ को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत सालीबाडा बरगी के लिये जीपी कोरी कार्यपालन यंत्री आरईएस को नोडल अधिकारी और श्यामा मिहोलिया पीसीओ को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत पिपरिया रैपुरा के लिये मोहम्मद जुवैद अंसारी एजीएम को नोडल अधिकारी और ज्योति बेन उपयंत्री को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत तिन्सी के लिये डीपीमगोरे कार्यपालन यत्री पीएचई को नोडल अधिकारी और रत्नेश कुमार पांडेय उपयंत्री को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत घुंसौर के लिये धनश्याम सोनी जिला शिक्षा अधिकारी स्कूल शिक्षा विभाग को नोडल अधिकारी और द्विवेदी सहायक यंत्री बरेला को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत रेंगाझोरी के लिये डॉ योगेश शर्मा डीपीसी स्कूल शिक्षा विभाग को नोडल अधिकारी और संतोषी सोनी उपयंत्री को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत मंगेला के लिये विपुल माहूले एडी/टी एंड सीपी को नोडल अधिकारी एवं परषोत्तम चौधरी उपयंत्री को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत सुकरी के लिये डॉ अर्चना मरावी जिला आयुष अधिकारी को नोडल अधिकारी और राजेश कोठारे उपयंत्री को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत खापा के लिये विजय धुर्वे प्रबंधक म.प्र. खादी ग्रामोद्योग को नोडल अधिकारी और शशिभूषण दुबे एनआरएलएम को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने इसी प्रकार से ग्राम पंचायत कालादेही के लिये सुनील ललावत प्राचार्य आईटीआई को नोडल अधिकारी और सुधीर दुबे सहायक प्रबंधक एनआरएलएम को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत रीवा के लिये प्रशांत श्रीवास्तव कार्यपालन यंत्री को नोडल अधिकारी और देशबंद्धु पांडे सहायक प्रबंधक एनआरएलएम को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत सहजपुरी के लिये मोहम्मद जावेद ऊर्जा विकास निगम को नोडल अधिकारी और भावना तिवारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत मनकेडी के लिये रवि राव स्मार्ट सिटी जबलपुर को नोडल अधिकारी और मोहित भारती सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत चौरई के लिये अंजली सेलट पौढ शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी और निहाल पारासर बीसी पीएमएवाय को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत हर्रई के लिये एसके रामजे प्रबंधक जल निगम जबलपुर को नोडल अधिकारी और एपी नामदेव पशु चिकित्सा विभाग को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत निगरी के लिये दिनेश कौरव पीआईयू को नोडल अधिकारी और डॉ विष्णु गुप्ता विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत जोगीढाना के लिये आरएस चन्देल डीएम एमपीआरडीसी को नोडल अधिकारी और दीपिका रघुवंशी मत्स्य निरीक्षक को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत बहोरीपार के लिये आर एस निमोदा एमपीडब्ल्यूएलसी जबलपुर को नोडल अधिकारी और गौरीशंकर लौहवंशी परियोजना अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत मोहास के लिये एसके शर्मा पीडब्ल्यूडी ईएम को नोडल अधिकारी और राजेन्द्र यादव सहकारिता विभाग को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत मंगेली के लिये डॉ संजय मिश्रा सीएमएचओ/स्वास्थ्य विभाग को नोडल अधिकारी और जेके जैन एसडीओ को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत बढैया खेडा के लिये नीरज कुचया अधीक्षण यंत्री ग्रामीण म.प्र.पू.वि. जबलपुर को नोडल अधिकारी और रश्मि परसाई वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत तिखारी के लिये पंकज श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी और सुधीर उपाध्याय विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत तुनिया के लिये सिद्धार्थ राय खाद्य विभाग को नोडल अधिकारी और मनोज पांडे बीआरसी को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत मगरधा के लिये अनिता सोरते खाद्य विभाग को नोडल अधिकारी और पीके श्रीवास्तव एसडीओ वन विभाग को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत हरदुली के लिये आशीष पांडे जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकरी को नोडल अधिकारी और विजय कुमार तिवारी वन परिक्षेत्र अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत आमाहिनौता के लिये टीएस तिर्की मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास मंडल को नोडल अधिकारी और नीता गुजराल सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग को सहायक नोडल अधिकारी। ग्राम पंचायत नन्हाखेड़ा के लिये सोनम बर्वे सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को नोडल अधिकारी और केके असाठी सहायक यंत्री एमपीबी बरगी को सहायक नोडल अधिकारी तथा ग्राम पंचायत तिन्सा के लिये अजय नेमा जबलपुर विकास प्राधिकारण को नोडल अधिकारी और शिवानी रावत उपयंत्री को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।