BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में 91वां सामूहिक श्री हनुमान चालीसा.. <<     KHABAR : दतिया में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, गोली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में दावत-ए-इस्लामी का सुन्नतों भरा.. <<     KHABAR : पिपरोट नर्सरी में कलश यात्रा के साथ शिव.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गुरु-पुष्य के शुभ योग में इन राशियों को.. <<     NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 1:44 pm
REPORT : कैंसर से पीड़ित रामनरेश के लिए वरदान बनी आयुष्मान भारत योजना, वाराणासी के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में मिल रहा निःशुल्क इलाज, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना असहाय और निर्धन वर्ग के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को किसी भी सरकारी या प्राइवेट हास्पिटल में पांच लाख रूपये तक निःशुल्क इलाज प्रदाय किया जा रहा है। सतना जिले के नईबस्ती निवासी रामनरेश गुप्ता योजना के पात्र हितग्रहियों में शामिल हैं। लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित रामनरेश गुप्ता का आयुष्मान भारत योजना से वाराणसी के टाटा मेमोरियल हास्पिटल में इलाज चल रहा है। रामनरेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए आभार ज्ञापित किया है। रामनरेश गुप्ता ने बताया कि कैंसर की बीमारी होने के कारण उनका लम्बे समय से इलाज चल रहा था। घर की जमा-पूंजी खर्च हो गई पड़ोसियों और रिश्तदारों से भी पैसे उधार लेकर इलाज कराया गया। लेकिन कारगर इलाज न मिल पाने से उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। उनका कहना है कि बड़ी बीमारी के इलाज में आने वाले बड़े खर्चे को उठाने की हिम्मत अब उनके परिवार में नहीं थी। तभी उन्हें भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना की जानकारी लगी। रामनरेश गुप्ता का आयुष्मान कार्ड बन जाने के बाद वाराणसी के टाटा मेमोरियल हास्पिटल में भर्ती कराकर उनका इलाज प्रारंभ हुआ। बीमारी का समुचित इलाज मिलने से अब रामनरेश की तबीयत में काफी सुधार है। इलाज में आने वाले सम्पूर्ण खर्चे का भुगतान हास्पिटल को आयुष्मान भारत योजना द्वारा भुगतान किया गया है। कैंसर जैसी बड़ी बीमारी का निःशुल्क इलाज पाकर रामनरेश गुप्ता और उनका परिवार काफी राहत महसूस कर रहा है। इस गुप्ता परिवार ने सरकार और आयुष्मान भारत योजना की जमकर तारीफ की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE