BREAKING NEWS
KHABAR : पिपरोट नर्सरी में कलश यात्रा के साथ शिव.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गुरु-पुष्य के शुभ योग में इन राशियों को.. <<     NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 1:56 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, प्रदेश में एक साथ एक्टिव होंगे तीन सिस्टम, कई जिलों में बनेगी बाढ़ जैसी स्थिति, जानिये कैसा रहेगा नीमच-मंदसौर के मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में फिलहाल बारिश का दौर थमा है। कल सोमवार को जिले में बारिश नहीं हुई। आज मंगलवार को भी लोगों को सूरज के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में झमाझम बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को विदिशा, राजगढ़ और आगर-मालवा में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, देवास, शाजापुर, अशोकनगर और शिवपुरी में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में अब 3 सिस्टम एक्टिव होंगे। इन तीनों ही सिस्टमों का असर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में देखने को मिलेगा। इससे पहले लोकल सिस्टम के एक्टिव होने से कहीं-कहीं तेज बारिश होगी। 

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एसएच पांडे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो गया है। वहीं, गुजरात और नॉर्थ वेस्ट यूपी के ऊपर भी सिस्टम एक्टिव है। इसके चलते प्रदेश में बारिश होगी। नमी के चलते लोकल सिस्टम भी एक्टिव होंगे। आज विदिशा, राजगढ़ और आगर-मालवा में अति भारी बारिश हो सकती है। 4 इंच से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। वहीं भोपाल, देवास, शाजापुर, अशोकनगर और शिवपुरी में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाला एक और मानसूनी सिस्टम (लो प्रेशर एरिया) ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ होता हुआ मप्र की तरफ आया तो 6 या 7 जुलाई से भोपाल सहित ज्यादातर हिस्से में तेज बारिश का एक दौर और आ सकता है। भोपाल में मंगलवार को धूप और बादल रहेंगे। बारिश हो सकती है। बैरसिया, बैरागढ़, सिटी, बैरसिया, कोलार में बारिश होने का अनुमान है। मालवा के नीमच, मंदसौर व रतलाम जिले में भी मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE