BREAKING NEWS
KHABAR : सीताराम जाजू सागर डैम के सीमांकन का कार्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नितेश दायमा बने कांग्रेस प्रकोष्ठ के.. <<     KHABAR : नगर पालिका नीमच में आज प्रधानमंत्री आवास.. <<     BIG NEWS : आरएसएस के पंजीयन पर छिड़ा सियासी घमासान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने मनाई महाराणा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,.. <<     KHABAR : नीमच में 91वां सामूहिक श्री हनुमान चालीसा.. <<     KHABAR : दतिया में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, गोली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में दावत-ए-इस्लामी का सुन्नतों भरा.. <<     KHABAR : पिपरोट नर्सरी में कलश यात्रा के साथ शिव.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गुरु-पुष्य के शुभ योग में इन राशियों को.. <<     NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 5:07 pm
NEWS : राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा में घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अभयपुर में आयोजित महंगाई राहत शिविर में लिया भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा में घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अभयपुर में आयोजित महंगाई राहत शिविर में कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी एवं राहत योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। महंगाई राहत शिविरों में पहुंचने वाला कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे। 
इस दौरान राज्यमंत्री ने प्रदेश की गहलोत सरकार द्वारा चलाये जा रहे महंगाई राहत से संबंधित मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किये। शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ऊर्जा विभाग, कृषि पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित दस सेवाओं से संबंधित लाभार्थियों को कार्ड वितरित किये गये।
इस दौरान राज्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि राज्य की गहलोत सरकार प्रदेश के हर नागरिक को सुशासन देने के लिए कृतसंकल्प है। सुशासन सरकार की प्राथमिकता है। महंगाई राहत शिविरों के साथ-साथ प्रशासन भी गांवों के साथ-साथ चला रहा है। एमआरसी से संबंधित सेवाएं कुछ विभागों की हैं, लेकिन गांव ढाणी मगरोस में रहने वाले गरीब किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा मजदूर, दलित, आदिवासी, दिव्यांग कोई भी व्यक्ति या परिवार गहलोत सरकार के किसी भी विभाग की किसी भी योजना से वंचित नहीं है। गांव के लोगों को उपखण्ड मुख्यालय पर कार्यालयों व अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। इसीलिए सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आपके गांव भेजा गया है। 
राज्यमंत्री ने कहा कि उपखंड प्रशासन के साथ राजस्व, ग्रामीण विकास के तहसीलदार और पंचायती राज के बीडीओ, महिला एवं बाल विकास के सीडीपीओ, शिक्षा विभाग के सीबीईओ, सीओ पीएचडी के पुलिस विभाग, ऊर्जा कृषि एवं पीडब्ल्यूडी के एईएन जेईएन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावास अधीक्षक, परिवहन आरटीओ, पशुपालन विभाग के चिकित्सा अधिकारी एवं सभी बीएलओ आपके बीच आकर आपकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि शिविर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट, संगठन महामंत्री लादूलाल धाकड़, सरपंच रघुवीर सिंह अमरपुरा, सरपंच भरत धाकड़ सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी मोजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE