झाबुआ। मध्यप्रदेश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला झाबुआ के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन - 2023 हेतु स्वीप गतिविधियों का संचालन करते हुए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ० जे०सी० सिन्हा एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ० रवीन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. जैमाल डामोर ने कॉलेज के विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताते हुए बताया कि आप स्वयं मतदान करें एवं अन्य को भी मतदान करने के लिए जागरूक करें। उन्होने टवजमत भ्मसचसपदम ।चच डाउनलोड कैसे करना इसकी जानकारी साझा करते हुए फॉर्म - 06 की भी जानकारी भी दी।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालयीन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने भी अपनी भागीदारी साझा की। जिला एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बी एल डावर एवं महाविद्यालयीन छैै ईकाई अधिकारी मुकाम सिंह चौहान ने भी विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता एवं इसके राष्ट्र निर्माण में भूमिका के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में डॉ. लोहारसिंह ब्राह्मणे, प्रो. दिलीप कुमार राठौर एवं अन्य प्राध्यापक गण एवं विधार्थी उपस्थित रहे।