नीमच। जिले के मनासा क्षेत्र स्थित भाटखेड़ी नाका निवासी 48 वर्षीय नानूराम पिता पन्नालाल भोई की जहरीला पदार्थ सेवन करने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरुवार सुबह जिला चिकित्सालय नीमच में शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नानूराम की तबीयत बिगड़ने पर 16 जून को उन्हें मनासा से जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
प्रथम दृष्टया मामला जहरीले पदार्थ के सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।