खरगोन। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवराज सिंह वर्मा ने मंगलवार को नवीन कलेक्ट्रेट भवन में स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का त्रमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर गाचले, इलेक्शन सुपरवायजर जेएल भालसे सहित राजनैतिक दल के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।