मंदसौर। जिले के पिपलियामंडी नगर की अयोध्या बस्ती निवासी बबलू उर्फ गजेंद्रसिंह राजपूत के साथ अयोध्या बस्ती 88 क्वाटर निवासी सोहेल एवं उसके अन्य बाहर के साथियों ने मिलकर मारपीट कर मौके से भाग निलकने घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नरेंद्र यादव एवं चौकी प्रभारी अभिषेक बौरासी घटना स्थल पर पहूंचे।
मिली जानकारी के अनुसार बबलू उर्फ गजेन्द्रसिंह के साथ मारपीट की घटना की जानकारी मिलते ही, बड़ी संख्या लोग पुलिस चौकी पहूंचे और मारपीट करने वाले युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग कर प्रदर्शन किया।
मामले को बढ़ता देख मंदसौर ग्रामीण एसडीओपी नरेंद्र सौलंकी एवं मल्हारगढ़ थाना प्रभारी राजेन्द्र पंवार पुलिस बल के साथ पुलिस मंडी पहुंचे। एसडीओपी नरेंद्र सौलंकी द्वारा समझाईश के बाद मामला शांत हुआ।
मामले को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए एसडीओपी नरेंद्र सौलंकी ने पुलिस बल की अनेक टीमें गठित कर तुरंत मारपीट करने वाले युवकों की धरपकड़ शुरू और नीमच में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर चंद घंटों में 7 युवकों को हिरासत में लिया और मारपीट कर भागने में उपयोग की गई तीन बाईक भी जप्त की।
पुलिस द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार कुन्हाल पिता कालीचरण संगत निवासी यादव मंडी नीमच, सोहेल पिता शकूर मोहम्मद निवासी अयोध्या बस्ती पिपलियामंडी, मोहित पिता दिनेश बैरागी इंद्रा नगर नीमच, कुलदीप विजय घारू निवासी कुकड़ेश्वर, अयाज सलीम पठान माधव गंज नीमच, रोहित पिता कमलेश घारू कुकड़ेश्वर, सुमित उर्फ गुंनु पिता अनिल कलोसिया निवासी अंबेडकर कॉलोनी नीमच को हिरासत में लिया और घटना में उपयोग की गई तीन बाईक जप्त कर पिपलियामंडी ले आए और सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।
उक्त कार्यवाई में एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी, पिपलिया मंडी थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव, मल्हारगढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र पंवार, पिपलिया मंडी चौकी प्रभारी अभिषेक बोरासी, उप निरीक्षक सत्येंद्र सैनी, उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह बूढ़ा चौकी प्रभारी, एएसआई कैलाश कुमरे कैंट थाना नीमच, आरक्षक गौरीशंकर डांगी कैंट थाना नीमच, आरक्षक आनंद मालवीय पिपलिया मंडी, आरक्षक शैलेंद्र सिंह पिपलिया मंडी, आरक्षक सुंदर सिंह पिपलिया मंडी, आरक्षक कन्हैयालाल गुर्जर पिपलिया मंडी, प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी साइबर शाखा मंदसौर, आरक्षक मनीष बैरागी साइबर शाखा मंदसौर, आरक्षक धनपाल पिपलिया मंडी की अहम भूमिका रही।