BREAKING NEWS
मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2023, 7:58 pm
BIG NEWS: भूमि पर अवैध कब्जा करने लट्ठ से मारपीट मोबाइल छीनने के आरोप निराधार, पढें खबर

Share On:-

नीमच देवली देवली के ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर 12 बजे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर  रेवली- देवली निवासी किसान चंद्रशेखर नागदा पर समाचार पत्रों में लगाए गए झूठे आरोप का खंडन कर विरोध करते हुए आक्रोश के साथ जिला पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन के माध्यम से बताया कि रेवली देवली निवासी चंद्रशेखर पिता मांगीलाल नागदा  ने विक्रय अनुबंध पत्र के आधार पर विक्रम पाटीदार राहुल पाटीदार महेश पिता सुंदर पाटीदार से नीमच तहसील नीमच पटवारी हल्का नंबर 22 के स्वामित्व आदिपत्त्य की कृषि भूमि ग्राम गिरदौड़ा और कान्हा खेड़ा के मध्य में स्थित भूमि तहसील नीमच स्थित खसरा नंबर 966 पर की रकबा 0.51 है खसरा 967 पेकी लगभग 0 पॉइंट 77 खसरा नंबर 967 पर की रकबा 0.41 खसरा नंबर 97715 04284 का कुल रकबा 1 पॉइंट 70 हेक्टर भूमि स्थित है जिसका विक्रय अनुबंध कर जमीन क्रय की थी ।संबंधित पक्ष ने  23 जनवरी 2023 को स्थानीय समाचार पत्र में जाहिर सूचना प्रकाशित करवाई गई थी जिसके बाद 24 जनवरी को इस जाहिर सूचना पर आपत्ति खंडन समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ था। भूमि के बाजार मूल्य में वृद्धि होने के कारण विपक्षी की नियत में खोट आ जाने से उक्त अनुबंध पत्र को नहीं मान रहे हैं। ग्रामीणों को चंद्रशेखर नागदा ने बताया कि उन पर जो आरोप लग रहे हैं वह असत्य निराधार  है 13 महीने पूर्व यही खेत जमुनिया निवासी  विनोद जायसवाल को भी 1करोड़ 11 लाख मैं खेत बेचना तय किया था और 27 लाख रूपया एडवांस के लिए और कागज नहीं होने के आड़ लेकर आज तक रजिस्ट्री नहीं कराई। और उनके साथ भी धोखाधड़ी की गई। सभी तरह की प्रशासनिक विभागीय जांच का सामना करने को तैयार हैं ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि शीघ्र ही  7दिन के अंदर  ग्रामीण चंद्रशेखर नागदा के मामले में पुलिस विभाग से न्याय दिलाने की मांग की।ज्ञापन देते समय देवली देवली ग्राम क्षेत्र के छगनलाल नागदा, देवीलाल नागदा, नंदलाल नागदा ,उमेश नागदा, रोहित नागदा, कैलाश चंद्र पुरोहित, सरपंच महेंद्र किशोर नागदा ,मुकेश गुर्जर सुरेश नागदा , दशरथ नागदा ,मनोज नरेंद्र नागदा ,विनोद नागदा, सुरेंद्र गुर्जर ,, ललित राजपूत, रामलाल माली, शर्मा, आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
........
--इनका कहना है-
  
दोनों पक्षों के ज्ञापन मिले हैं मामला मेरे संज्ञान में है। मामले में विभागीय जांच चल रही है। निष्पक्ष जांच के बाद जो भी सामने आएगा। नियमानुसार विधिवत निष्पक्ष   उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

--सुंदर सिंह कानेश,
 अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक, नीमच
 .....

27 लाख रुपए लेने के बाद भी  खेत की रजिस्ट्री नहीं कराई है।कागज वकील महेश पाटीदार के यहां रखने की बात कहकर मामले को टालते रहें। और धोखाधड़ी कर दी विज्ञप्ति के माध्यम से ही मुझे ज्ञात हुआ कि यह खेत रेवली देवली के चंद्रशेखर नागदा को बेचने का सौदा कर दिया गया इस धोखाधड़ी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करता हूं।

- विनोद जायसवाल जमुनिया कला
.......
अन्य खेत में बीज बोवनी करने गया था वहां 8-10 लोग पहुंचे और मेरे साथ मारपीट की वहां रास्ते पर गुजर रहे राहगीरों ने मेरा बीच-बचाव कर मुझे मारपीट से बचाया तो उनके नाम भी इन्होंने    रिपोर्ट में लिखा दिए गए हैं जो कि गलत है। 

--चंद्रशेखर नागदा प्रताड़ित किसान,

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE