मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा बताया गया कि विभाग अंतर्गत कार्यरत विभिन्न प्रकार के संयोजित कर्मचारियों एवं कर्मियों को किए जाने वाले मासिक भुगतान के लिए नस्ती अधोहस्ताक्षरकर्ता को लगभग पुरे माह के दौरान ही प्रस्तुत की जाती है, जिससे कर्मियों को होने वाले भुगतान में विलंब होता है। जिन कर्मचारियों का अधोहस्ताक्षरकर्ता की स्वीकृति के उपरांत भुगतान किया जाता है, उन समस्त नस्तियॉ को प्रत्येक माह की 25 तारीख तक अनिवार्य रूप से अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष प्रस्तुत करें। साथ ही समस्त कर्मचारियों एवं कर्मियों को मिलने वाली तनख्वाह/मानदेय का भुगतान प्रत्येक माह की 1 तारीख तक अनिवार्य रूप से करें।