रतलाम। जिले में गरीब निर्धन वर्ग को उपचार लाभ देने के लिए संचालित आयुष्मान भारत निरामय योजना के अंतर्गत अब तक 8 लाख 80 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में विगत दिनों संचालित किए गए सघन अभियान में जिले में 92.93 प्रतिशत लक्ष्य अर्जित कर लिया है। रतलाम जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए लक्षित हितग्राही 9 लाख 46 हजार 738 है, इसके विरुद्ध 8 लाख 80 हजार 443 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं जो लक्ष्य का 92.93 प्रतिशत है।जिले में आयुष्मान कार्ड से उपचार लाभ बड़ी संख्या में लोग उठा रहे हैं। देश-प्रदेश के विभिन्न चिन्हित अस्पतालों में विभिन्न बीमारियों का उपचार लोगों ने करवाया है।
आयुष्मान कार्ड पर 5 लाख रूपए तक का उपचार लाभ शासन द्वारा प्रदान किया जाता है। बीमार व्यक्ति द्वारा अस्पताल में खर्च 5 लाख रूपए शासन द्वारा वहन किए जाते हैं। रतलाम जिले में आयुष्मान कार्ड का लाभ अब तक 4 लाख 11 हजार से अधिक व्यक्ति उठा चुके हैं। इन व्यक्तियों के उपचार पर शासन द्वारा 57 करोड़ 53 लाख रुपए खर्च किए गए हैं जिसका लाभ उठाकर बीमार व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिल से धन्यवाद देते हैं
आयुष्मान कार्ड की बदौलत पवन का हुआ निःशुल्क उपचार-
आयुष्मान कार्ड का फायदा रतलाम जिले में सैकडों कमजोर आय वर्ग के व्यक्ति उठा रहे हैं। रतलाम जिले के ग्राम बोदिना के रहने वाले पवन मालवीय का घर जाते वक्त पशु की टक्कर लगने से हाथ फैक्चर हो गया था। मनीष की बहन कविता मालवीय ने बताया कि घटना के बाद परिवार के मन में आया कि पास में पैसा नहीं उपचार कैसे होगा, दूसरे ही पल याद आया कि घर में आयुष्मान कार्ड पड़ा है तो उनके मन की चिन्ताएं दूर हो गई।पवन सडक पर पशु से टकरा जाने पर घायल हो गए थे और उनके हाथ में फ्रेक्चर हो गया था। डॉक्टर के पास गए तो ऑपरेशन करने का कहा गया अर्थाभाव में ऑपरेशन कराने में असमर्थ पवन के लिए आयुष्मान कार्ड काम आया। 5 वर्ष पूर्व उसके लिए शासन द्वारा बनाया गया आयुष्मान कार्ड पवन के लिए वरदान साबित हुआ। रतलाम के एक निजी चिकित्सालय में ऑपरेशन हुआ जहां लगभग 30 हजार रूपए ऑपरेशन में खर्च हुए, पवन के परिवार का एक भी रुपया खर्च नहीं हुआ, पूरा उपचार आयुष्मान कार्ड की वजह से निःशुल्क हुआ।आयुष्मान कार्डधारक पवन के हाथ के ऑपरेशन का पूरा खर्च शासन ने उठाया। मुसीबत में काम आने वाली योजना के लिए पवन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद देते है, उनका मोबाइल नंबर 7748883565 है।