BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 7:42 pm
KHABAR : खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने व मप्र राज्य बॉक्सिंग अकादमी में प्रवेश के लिए होगा टेलेन्ट सर्च का आयोजन, इस तारीख को पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन एवं मप्र राज्य बॉक्सिंग अकादमी में प्रवेश हेतु  12 जुलाई को कुश्ती एरिना क्षीर सागर स्टेडियम में प्रातरू 10 बजे से टेलेन्ट सर्च का आयोजन किया जायेगा। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ओपी हरोड़ ने बताया कि संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के दिशा-निर्देश अनुसार जिले व संभाग के शहरी, ग्रामीण, ब्लॉक, विद्यालय, महाविद्यालय के बालक/बालिका खिलाड़ी, जिनकी आयु 31.05.2023 की स्थिति में नवीन खिलाडी (12 से 16 वर्ष) एवं राज्य/राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों हेतु (12 से 18 वर्ष) के मध्य हो, भाग ले सकते है। सम्मिलित होने वाले बालक/बालिका खिलाडियों का चयन संचालनालय भोपाल से भेजी गई विषेषज्ञों की टीम के द्वारा किया जायेगा। चयनित खिलाड़ी को अकादमी में प्रवेश उपरान्त उच्चस्तरीय प्रशिक्षण, पर्याप्त पोषण-आहार व अन्य सुविधाएं शासन द्वारा प्रदान की जायेगी।

जिले व संभाग के समस्त खिलाडियों, संचालित खेल संघों/संस्थाओं, प्राचार्यों, जिला शिक्षा अधिकारी, क्रीडा अधिकारी शिक्षा विभाग से अनुरोध है कि उक्त टेलेन्ट सर्च में आवश्यक दस्तावेज (अंकसूची, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड एवं मूल निवासी) के साथ सम्मिलित होने हेतु अधिक से अधिक बालक/बालिका खिलाडियों को सूचित करने का कष्ट करें, ताकि उक्त योजना से अधिकाधिक प्रतिभाशाली खिलाडियों को लाभान्वित किया जा सके। टेलेन्ट सर्च में भाग लेने वाले खिलाडियों को खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का यात्रा आवास एवं भोजन भत्ता आदि देय नहीं होगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE