भगवानपुरा। दिनांक 06 जुलाई 2023 को तेज बारिश के चलते थाना क्षेत्र के ग्राम देवड़ा पंचायत अंतर्गत ग्राम हमीरपुरा पुलिया एवं ग्राम पंचायत सुखपुरी अंतर्गत सुखपुरी पुलिया ओवरफ्लो हो रही थी, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी आईपीएस आनंद कलादगी द्वारा स्वयं मौके पर जाकर पुलियाओं का जायजा लिया गया। जिसमें पुलिया के पाइपों में कचरा जमा होने से ग्राम पंचायत देवाड़ा सरपंच कैलाश ब्रह्माणे व ग्राम पंचायत सुखपुरी सरपंच कमल ठाकरे, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र मंडलोई, दिलीप चौहान की मदद से जेसीबी द्वारा पाइपों का कचरा साफ करवाया गया एवं पुलियाओं के दोनो तरफ पुलिया पर पूर का पानी होने पर वाहन न ले जाने के सूचना पटल लगाए गए।