विदिशा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम में वर्ष 2023-24 में प्रवेश हेतु सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लमन्या के तत्वावधान में सेक्टर उदयपुर के ग्राम विस्कावली में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक पूजा श्रीवास्तव ने की तथा ब्लॉक समन्वयक ममता राठौर ने आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रस्फुटन समिति, नवांकुर संस्था परामर्श दाताओं को परिषद द्वारा पूर्व में दिए गए कार्यों की समीक्षा की एवं आगामी कार्य हेतु दिशा निर्देश बैठक के माध्यम से दिए गए। बैठक का संचालन नवांकुर संस्था लमन्या के कार्यक्रम समन्वयक अमित शर्मा एवं आभार मेंटर सीमा शर्मा द्वारा किया गया।
बैठक में नवांकुर संस्था से अमित शर्मा, सीमा शर्मा, ऋतु दांगी, रामलखन गुर्जर, अंकित माथुर, रमेश, सौरभ एवं प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि व सीएमसीएलडीपी छात्र व मेंटर सीमा शर्मा, ऋतु दांगी मौजूद रहे।