BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 10:48 am
KHABAR : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रस्तावित ग्वालियर यात्रा, ब्ल्यू बुक के अनुसार रहेगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, तैयारियों को लेकर ट्रिपल आईटीएम प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की हुई बैठक, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रस्तावित ग्वालियर यात्रा के दौरान ब्ल्यू बुक के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। साथ ही राष्ट्रपति महोदय के प्रोटोकॉल के अनुसार सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस सिलसिले में जिला प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की शुक्रवार को ट्रिपल आईटीएम (अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट) के प्रबंधन के साथ अहम बैठक हुई। साथ ही राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल और उनके आगमन व प्रस्थान मार्ग का भी अधिकारियों ने जायजा लिया।  
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 जुलाई को ट्रिपल आईटीएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगीं। साथ ही ट्रिपल आईटीएम परिसर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगीं। 
ट्रिपल आईटीएम में आयोजित हुई बैठक में पुलिस मुख्यालय भोपाल से आए उप महानिरीक्षक गुप्त वार्ता सुनील पाण्डेय, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल, ट्रिपल आईटीएम के निदेशक प्रो. श्रीनिवास सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, स्मार्ट सिटी की सीईओ नीतू माथुर, अपर कलेक्टर एच बी शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने जिला प्रशासन एवं पुलिस अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 
उप पुलिस महानिरीक्षक पाण्डेय ने बैठक में कहा कि ब्ल्यू बुक के अनुसार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएँ। इसमें कोई ढ़िलाई न हो। कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि माननीय राष्ट्रपति महोदय के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें। सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से पालन करें । 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE