कटनी। मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रसाद करोसिया मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त कटनी पहुंचे जिले के विभागो में पदस्थ कर्मचारियों से मुलाकात कर जिले में पदस्थ सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की विनमित कर्मचारी के विषय में बात करते हुए बताया मध्य प्रदेश में अलग अलग क्षेत्र में पदस्थ दैनिक कर्मचारी जिनकी सेवाएं दैनिक वेतन भोगी पर है। जिन्होंने काम करते अपने दस वर्ष पूर्ण कर लिए है ऐसे कर्मचारियों को नियमित करने के एक माह के निर्देश दिए गए है। लगभग एक माह में अगर बीस हजार पद भी रिक्त है तो वो पद विनीमित कर्मचारी के तौर पर भरने की बात की है साथ ही हर जिले में सफाई मित्रो के लिए उनकी सामाजिक गतिविधियों के संचालन हेतु भवन बनाने की बात की इसके साथ ही एक हजार सफाई कर्मचारियों को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में प्रशिक्षण कर सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, एवम अन्य ट्रेडों में स्थापित करने के निर्देश देने की बात की जिससे सफाई मित्रों का जीवन स्तर संभाल सके।