दतिया। मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने रावत समाज के कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने समाज के प्रत्येक परिवार के लिए योजनायें संचालित कर उनका लाभ पहंुचाया है। उन्होंने कहा कि मुसीबत एवं दुख की घड़ी में वह हमेशा समाज की मदद के लिए आगे आए। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र शुक्रवार को पटवारी फार्म हाऊस में आयोजित रावत समाज के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने रावत समाज के लोगांे का पुष्पहार से सम्मान भी किया। गृह मंत्री ने कहा कि दतिया विकास के मामले में विकसित दतिया के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि रावत समाज का स्नेह प्रेम एवं सहयोग हमेशा बना रहे। समाज के कल्याण एवं उत्थान के लिए उनके द्वारा हर संभव प्रयास किये जायेंगे। किसी भी प्रकार की मुसीबत एवं कठिनाई आने पर वह सबसे पहले मदद के लिए पहुंचेगे। गृह मंत्री ने लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि 10 जुलाई को बहनों के खाते में द्धितीय किश्त के रूप में एक हजार रूपये की राशि पहुंचेगी। इसी प्रकार प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 10 हजार रूपये के स्थान पर 12 हजार रूपये की राशि किसानों के खातों में पहुंचेगी। कार्यक्रम नीतू रावत दलवीर रावत, जितेन्द्र रावत, अखिलेश रावत, गंधर्व रावत, तहसीलदार रावत, मुकेश यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला, गिन्नी राजा परमार सहित अन्य जन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पुष्पेन्द्र रावत ने किया।