BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 11:07 am
NEWS : जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित, जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े मुद्दे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर NEWS

Share On:-

चित्तौडगढ़। जिला प्रमुख डॉ सुरेश धाकड़ की अध्यक्षता में जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से जल जीवन मिशन में भारत सरकार व राज्य सरकार के आर्थिक सहयोग तथा योजना को लेकर गत बैठक में हुए निर्णय पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला प्रमुख ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता से कहा कि जर्जर हो चुकी पेयजल टंकियों के प्रस्ताव तैयार करवाएं, ताकि इन्हें गिराने की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से सड़कों के निर्माण, उनके पैच वर्क तथा डीएमएफटी के कार्यों की समीक्षा बैठक में की गई। बैठक में जिले में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के संचालन तथा जर्जर भवनों में अध्ययन कार्य संचालित नहीं करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए गए।
जिला प्रमुख ने बैठक में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता से जिले में बिजली आपूर्ति तथा निशुल्क बिजली आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और जिले में पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में खनिज विभाग एवं जिला परिवहन अधिकारी को ओवरलोड एवं अवैध बजरी परिवहन रोकने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में विधायकगण, प्रधानगण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विभिन्न प्रकरणों पर अधिकारियों के समक्ष चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अलावा बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किए जा रहे पोषाहार वितरण, जलग्रहण विभाग के विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक में की गई। इस अवसर पर विधायक, उप जिला प्रमुख, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित प्रधान ग्रहण जिला परिषद सदस्य एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।
बैठक में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, बड़ीसादड़ी विधायक ललित कुमार ओस्तवाल, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, उप जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, सहकारी भूमि विकास बैंक अध्यक्ष बद्रीलाल जाट एवं पंचायत समितियों के प्रधानगणों सहित जिला परिषद के सदस्यगणों ने जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए। बैठक में जिला परिषद सीईओ धायगुडे स्नेहल नाना, एसीईओ राकेश पुरोहित सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE