शिवपुरी। शासकीय स्वशासी आयुष महाविद्यालयों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिये समूह पाँच अंतर्गत पैरामेडिकल की संयुक्त भर्ती परीक्षा कर्मचारी चयन बोर्ड भोपाल द्वारा ली गई थी। चयन सूची 6 जनवरी 2023 को जारी की गई। अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन के लिये 10, 11 और 12 जुलाई 2023 की तारीख नियत की गई है।
सत्यापन का कार्य शासकीय स्वशासी यूनानी महाविद्यालय मेनिट परिसर में प्रातरू 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। पूर्व में जो अभ्यर्थी किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके हैं, उन्हें अभिलेख सत्यापन का अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। आयुष विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रतीक्षा सूची से अभ्यर्थियों के अभिलेखों को सत्यापन नियुक्ति का आधार नहीं माना जायेगा। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। नियुक्त अभ्यर्थी निर्धारित तिथि में अपने पदस्थापना स्थल पर उपस्थित नहीं होते हैं अथवा शेष पद रिक्तता की स्थिति में अभिलेख सत्यापन पश्चात पात्र अभ्यर्थियों का उनकी प्रतीक्षा मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति हेतु विचार किया जा सकेगा। इस संबंध में ज्यादा जानकारी संचालनालय आयुष डी विंग सतपुड़ा भवन भोपाल स्थित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।