BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 11:20 am
KHABAR : पहली बार सेक्टर ऑफिसर करेंगे मतदाता सूची का वाचन, घर में 6 से अधिक मतदाता होने पर किया जाएगा भौतिक सत्यापन, पारदर्शिता लाने आयोग की नई पहल, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवपुरी। प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन-2023 को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने बताया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान पहली बार एक नई पहल की जा रही है। मतदाता सूची में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए 2 अगस्त से शुरू हो रहे द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान सेक्टर ऑफिसर द्वारा इस बार मतदाता सूची का वाचन किया जाएगा। इस दौरान बीएलओ भी उपस्थित रहेंगे। यह कार्य 3 से 10 अगस्त तक चलेगा। संक्षिप्त पुनरीक्षण में एक घर में यदि 6 से अधिक मतदाता निवासरत होने पर उनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में होने वाली गतिविधियाँ-
2 अगस्त को प्रदेश के सभी 64 हजार 100 मतदान केंद्रों, जिला मुख्यालयों पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा। राजनीतिक दलों को प्रारूप की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। दिनांक 2 से 31 अगस्त तक मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटर लिस्ट में संशोधन, मृत मतदाता और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के आवेदन लिए जाएंगे। जो मतदाता 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन लिए जाएंगे। समस्त बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। दिनांक 31 अगस्त तक प्राप्त आवेदनों का निराकरण 22 सितंबर 2023 तक किया जाएगा। दिनांक 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

शनिवार-रविवार को लगेंगे विशेष शिविर-
द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान शनिवार-रविवार को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर 12, 13 और 19 एवं 20 अगस्त को लगाए जाएंगे। इस दौरान समस्त बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट के साथ क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और मतदाता सूची का वाचन कर फार्म 6, 7 और 8 का आवेदन प्राप्त करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE