खरगोन। आरसेटी द्वारा शुक्रवार को कस्टमर आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ज़िले के 15 बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखाओं से शाखा प्रबंधक द्वारा विभिन्न ऋण योजनाओं से जुड़े लगभग 80 लाभार्थियों को अलग अलग ऋण योजनाओं में सैंक्शन लेटर प्रदान किए गए। जिसमें न्यू लीड 5.28 करोड़ रुपए एवं बैंक के पुराने ग्राहक जिनको 3.45 करोड़ के ऋण स्वीकृत कर वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचलिक प्रबंधक धार अंचल रजनीकांत भुइयां, ज़िला अग्रणी प्रबंधक सुमेर सिंह सोलंकी, खरगोन मुख्य शाखा प्रबंधक विनय संघवी, स्टार कृषि विकास केंद्र खरगोन के प्रमुख मनोज मंडलोई एवं आरसेटी निर्देशक नरेश कुमार सेंद्र सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन सेंद्रे द्वारा किया गया।