खरगोन। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी शिवराज सिंह वर्मा के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान की गुरुवार को औपचारिक शुरुआत हुई है। गत दिवस जिला निर्वाचन अधिकारी वर्मा और मतदाता जागरूकता अभियान की नोडल अधिकारी ज्योति शर्मा तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर गाचले ने एक साथ मेरा मत मेरा अधिकार हस्ताक्षर पटल पर हस्ताक्षर किए। यह हस्ताक्षर पटल कलेक्टर भवन के प्रवेश द्वार पर ही लगाया गया है। ताकि यहाँ आने वाले प्रत्येक नागरिक की आंखों से गुजरे और मतदान के प्रति संकल्पित भी हो।