कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक सात वर्षीय बालिका खुशी यादव ने नि-क्षय मित्र बनकर टी.बी मरीजों का हांथ थामा दरासल हम बात कर रहे है खुशी यादव की जो महज सात साल की है और उन्होंने वह कर दिखाया है जो बड़े-बड़े नहीं कर पाते उन मरीजों के लिए जीवन का वरदान बनते हुए दिखाई दी जो टी.वी जैसी गंभीर बीमारी से मरीज लड़ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को एक सात वर्षीय खुशी यादव ने मन की बात से प्रेरित होकर अपने बचत किए हुए गुल्लक में जमा राशि को कटनी को टी.बी. मुक्त बनाने के नेक उदेश से प्रदान कर एक मिसाल कायम कर दी है। कुछ माह पहले प्रधानमंत्री जी ने मन की बात में कटनी की 13 वर्षीय बालिका मीनाक्षी क्षत्रिय द्वारा नि-क्षय मित्र के लिए अपने गुल्लक की राशि दिये जाने की सराहना की गई थी। तो वही इस छोटी सी नन्ही बालिका ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री जी की मन की बात से प्रेरित होकर अपना गुल्लक लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय अपने पिता सुशील यादव और मां सुशीला यादव के साथ पहुंच गई और अपने गुल्लक में जमा किए हुए 4200 रुपए जिला प्रशासन को सौप दिया इस दौरान खुशी ने एक बेलपत्र का गमला कलेक्टर प्रसाद को भेंट किया। खुशी के पिता एक एंबुलेंस ड्राइवर है खुशी के इस अनूठे जनहितैषी संकल्प से इस छोटी सी उम्र में ही बड़ी और अनुकरणीय पहल की है कलेक्टर अवि प्रसाद ने कहां नन्ही सी उम्र में जब बच्चे खेलकूद सहित अन्य विषयों के प्रति कहीं ज्यादा आकर्षित होते हैं ऐसे में टीवी उन्मूलन जैसे सामाजिक सरोकार के प्रति खुशी की पहल प्रशंसनीय है एवं सराहनीय है।