खरगोन। जिला पेंशन कार्यालय खरगोन द्वारा 5 जुलाई को एक दिवसीय सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के लिए पेंशन माड्यूल संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण जिला पेंशन अधिकारी आनंद पटले के मार्गदर्शन में सिस्टम मैनेजर कमलेश पाटील द्वारा दिया गया। चार सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के अंतर्गत आगामी तीन माहों में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को आईएफएमएस सिस्टम द्वारा पेंशन माडयुल के अन्तर्गत अपनी लॉगिन आईडी एवं पासर्वड का उपयोग कर स्वयं की प्रोफाईल को कैसे पूर्ण करना तथा इसके लिए क्या-क्या सावधानियॉ रखनी चाहिए? जन्म तिथि, नियुक्ति तिथि, सेवानिवृत्ति तिथि परिवार की जानकारी, बैंक खाते की जानकारी, आधारकार्ड, पेनकार्ड, सेवापुस्तिका अनुसार रिकार्ड आईएफएमएस प्रोफाईल में होना सहित अन्य जानकारियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सहायक पेंशन अधिकारी मुकेश पवार एवं रविकांत शर्मा तथा संबंधित कार्यालयों के पेंशन/स्थापना शाखा प्रभारी एवं आगामी तीन माहों में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवक उपस्थित थे।